कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव : VIP प्रमुख सहनी का भाजपा पर हमला, कहा- जीत के लिए जातीय राजनीति पर उतरी भारतीय जनता पार्टी

मुजफ्फरपुर। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और VIP के प्रमुख मुकेश सहनी ने कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में अपने प्रत्यामशी नीलाभ कुमार की जीत के लिए लगातार रोड शो और जनसंपर्क कर रहे हैं। वही इस क्रम में शुक्रवार को उन्होंेने कुढ़नी गुदरी बाजार, जगरनाथ चौक आदि क्षेत्रों में रोड शो किया। जगह-जगह सभाओं को भी संबोधित किया। वही इस दौरान वे BJP पर हमलावर रहे। वही उन्होंने कहा कि कुढ़नी में BJP हार देख अब जातीय राजनीति पर उतर गई है। वही रोड शो के दौरान सहनी ने VIP प्रत्या शी नीलाभ कुमार के पक्ष में वोट मांगा। वही कहा कि लोगों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। इससे स्पभष्टप है कि जनता का मूड क्याो है। नीलाभ कुमार की अपार बहुमत से जीत होनी तय है। वही उन्होंिने BJP पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले चुनाव में इनके नेता पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा को हराने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी थी। अब उन्हीं के बगल में बैठकर वे समर्थन की बात कर रहे हैं। यह अत्यंकत हास्यांस्पेद है।
बिहार से पलायन रुक गया क्या
वही पूर्व मंत्री ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी के कारण शहर से लेकर गांव तक के लोग परेशान है। लेकिन इन सबकी जगह BJP जातीय राजनीति करती है। BJP डबल इंजन की बात करती है। लेकिन उनके दावों का क्याा हुआ। हालांकि इस दौरान उन्हों ने बिहार सरकार पर भी इशारों में तंज कस दिया। कहा कि क्याद बिहार से पलायन रुक गया। बात दे कि कुढ़नी उपचुनाव सभी दलों के लिए काफी अहम बन गया है। खास बात यह है कि इस चुनाव में प्रत्याएशी उतार चुके सहनी के निशाने पर BJP ही रहती है। वह महागठबंधन के खिलाफ बोलने से बचते रहते हैं। खासकर BJP के राष्ट्री य अध्यकक्ष के साथ उनके आरोप-प्रत्या रोप का सिलसिला तेज है।

About Post Author

You may have missed