सदाकत आश्रम में जुटें कांग्रेस के दिग्गज,बापू की 150वीं जयंती,सदस्यता अभियान,आर्थिक मंदी का विरोध तथा प्रशिक्षण शिविर पर चर्चा

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आज राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित हुई। प्रदेश कांग्रेस द्वारा आहूत इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव वर्तमान में हो रहे उपचुनाव को लेकर बड़ी रणनीति पर चर्चा हुई। इस बैठक का आयोजन में कांग्रेस सलाहकार समिति के द्वारा किया गया था।बैठक का उद्देश्य प्रदेश में पार्टी की मजबूती प्रसार तथा वर्तमान राजनीतिक हालातों में कांग्रेस की विस्तृत कार्य योजना पर मंथन करना था। प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के अधिकांश सदस्य मौजूद थे। इस बैठक में पार्टी के कई सांसद पूर्व सांसद विधायक पूर्व विधायक एवं विभिन्न प्रकोष्ठ के बड़े नेता शामिल थे। बैठक में निर्धारित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई बैठक में उपस्थित नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर अपने नजरिए एवं दृष्टिकोण को जाहिर किया।बैठक के बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा मदन मोहन झा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि इस बैठक में चार महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय-चर्चा किया गया।उनमे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती, प्रदेश भर में घर-घर में कांग्रेस सदस्यता अभियान,देश में अब तक की सबसे बड़ी आर्थिक मंदी का विरोध,प्रशिक्षण शिविर का आयोजन। उन्होंने बताया कि इन सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई है।उल्लेखनीय है की अस्गमी 2020 का विधानसभा चुनाव काफी नजदीक आ रहा है।इधर विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में पांच विस और एक लोकसभा सीट पर उप-चुनाव की भी घोषणा की जा चुकी है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह उप-चुनाव महागठबंधन के लिए ‘प्री एक्साम’ साबित होगा। इस चुनाव के बाद यह तय हो पाएगा कि विगत लोकसभा चुनाव की तरह क्या अब भी जनता का झुकाव मुख्य रूप से राजग की ओर है अथवा विधानसभा चुनाव में जनता की राय कुछ अलग ही है।वर्तमान में घोषित उपचुनाव के मध्य नजर सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

About Post Author

You may have missed