बिहिंया नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सचिन कुमार गुप्ता की धमाकेदार जीत
आरा।आरा के बिहिंया नगर पंचायत से सचिन कुमार गुप्ता ने नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर चुनाव में जीत हासिल की है।सचिन कुमार गुप्ता पुराने समाजसेवी तथा ऐक्टिविस्ट रहे हैं।इस बार बिहिंया नगर पंचायत चुनाव से वह चुनाव लड़ रहे थे।उन्हें लेटर बॉक्स छाप मिला था।आज 650 वोटों से उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को पराजित कर दिया।सचिन कुमार गुप्ता के जीत से इलाके में हर्ष का माहौल उत्पन्न हो गया।सचिन कुमार गुप्ता पिछले कई वर्षों से बिहिया नगर पंचायत में विकास तथा सद्भाव के नारे के साथ संघर्ष कर रहे थे।संघर्ष के बाद अंततः उन्हें आज सफलता हासिल हुई।जब बिहिंया नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर उन्हें जीत हासिल हुई।इस चुनावी लड़ाई में सचिन कुमार गुप्ता ने जी तोड़ परिश्रम किया था।उनके जीत पर समाजसेवी तथा राजनेता राजीव कुमार गुप्ता ने उन्हें बधाई दिया है।सचिन कुमार गुप्ता के नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर चुने जाने के बाद अब बिहिंया नगर पंचायत में विकास के सूर्योदय की उम्मीद की जा रही है।


