सारण लोकसभा में रूडी की बढ़त बरक़रार, रोहिणी दे रही करी टक्कर, एनडीए 11867 वोट से आगे

पटना। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज सुबह से मतगणना हो रही है। देश की 545 लोकसभा सीटों पर शुरुआती रुझानों में एनडीए गठबंधन आगे चल रहा है और ऐसा माना जा रहा है कि अगर यही ट्रेंड बन रहा तो एक बार फिर देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। वहीं अगर बात बिहार की की जाए तो बिहार की 40 लोकसभा सीटों की रुझान के अनुसार 32 सीटों पर एनडीए गठबंधन आगे चल रहा है। वहीं 6  सीट पर इंडिया गठबंधन शुरूआती रुझान में आगे चल रही है। वही अगर बात करे बिहार के सारण लोकसभा सीट की तो यहां पर भाजपा के राजीव प्रताप रूडी का मुकाबला लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य से है। चुनाव आयोग के द्वारा जारी ताजा रुझान के मुताबिक सारण लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी 11867 वोट से आगे चल रहे हैं। अब तक की मतगणना के अनुसार राजीव प्रताप रूडी को 142537 वोट प्राप्त हुआ है जबकि रोहिणी आचार्य को 130670 वोट प्राप्त हुए। अभी कई चरणों की मतगणना बाकी है लेकिन फिर भी यहां पर भाजपा के प्रत्याशी ने राजद के प्रत्याशी पर अपनी बढ़त बनाई हुई है। शुरुआत में पिछड़ने के बाद राजीव प्रताप रूडी ने बढ़त हासिल कर ली है। सारण सीट पर लालू यादव का किस कदर दबदबा रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 1977 में यहां से पहली बार जीतने के बाद लालू यादव 1989, 2004 और 2009 में भी चुनाव जीते थे। लेकिन 2014 में लालू के चारा घोटाले में फंसने के बाद इस सीट से उनकी किस्मत रूठ गई।

तब लालू ने अपनी पत्नी राबड़ी को मैदान में उतारा था, लेकिन राजीव प्रताप रूडी के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इससे पहले रूडी यहां से 1996 और 1999 में भी सांसद रह चुके हैं। 2019 में रूडी ने सारण से लालू यादव के समधी चंद्रिका राय को शिकस्त दी थी। इस तरह रूडी यहां पर 1996, 1999, 2014 और 2019 में सांसदी का चुनाव जीत चुके हैं।सारण लोकसभा सीट पर कभी कांग्रेस का बोलबाला हुआ करता था। साल 1967 से लेकर 1977 तक यहां पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। अगर जातीय समीकरणों की बात करें तो यहां पर मुस्लिम यादव के साथ, एससी-एसटी, ओबीसी और अन्य पिछड़ी जातियां आती हैं। इससे यहां पर लालू यादव का एमवाई समीकरण बनता तो हैं। लेकिन चुनाव के दौरान यह परिणामों में तब्दील नहीं हो पाता है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोहिणी आचार्य अपने पिता का 2009 वाला जादू चलाकर राजीव प्रताप रूडी को हरा पाती हैं या नहीं।

 

You may have missed