पर्यावरण संरक्षण तथा वृक्षारोपण के क्षेत्र में रूद्राक्ष फाउंडेशन का अभियान, धनंजय पांडेय ने कहा- 11 लाख पौधों लगा चुके हैं
पटना। प्रदेश में पर्यावरणीय शुद्धता के मद्देनजर रूद्राक्ष फाउंडेशन के द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।बिहार के विभिन्न जिलों खासतौर पर पटना, भोजपुर, बक्सर, सासाराम तथा रोहतास में रुद्राक्ष फाउंडेशन के द्वारा विगत 5 वर्षों से पर्यावरण के प्रति जागरूकता अभियान के साथ-साथ वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस संबंध में रूद्राक्ष फाउंडेशन के निदेशक धनंजय पांडेय ने बताया की विभिन्न महत्वपूर्ण दिवसो के साथ-साथ प्रति माह किसी एक खास सप्ताह को वृक्षारोपण सप्ताह घोषित कर चरणबद्ध तरीके से ग्राम स्तर पर इसे अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के युवाओं में वृक्षारोपण तथा पर्यावरण जागरूकता के महत्व को लेकर उनके संस्था रुद्राक्ष फाउंडेशन के द्वारा समय-समय पर जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि बचपन से ही उन्हें वृक्षारोपण का शौक था।बदलते परिवेश में जब उन्होंने वृक्षारोपण के महत्व को समझा। तो लोग रूद्राक्ष फाउंडेशन नाम की संस्था को बनाकर वृक्षारोपण तथा पर्यावरण जागरूकता क्षेत्र में स्वयंसेवी तरीके से प्रयास करने लगे।

उन्होंने कहा कि इस काम में उन्हें अपने परिजनों तथा मित्रों का भी सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों से बगैर किसी सरकारी सहयोग के उन्होंने 11 लाख पौधों को लगाने का काम किया है। उन्होंने बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जल-जीवन- हरियाली योजना की तारीफ की।साथ ही उन्होंने कहा कि अगर पर्यावरण तथा वृक्षारोपण के क्षेत्र में काम करने वाली संस्थाओं को राज्य सरकार सहयोग करें तो बिहार में वृक्षारोपण तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन उपलब्धि हासिल की जा सकती है।

