February 26, 2026

रोहिणी और दीपा आमने सामने : CM नीतीश को कहा भला बुरा तो दीपा ने कहा अरे हम्मर सिंगापुरिया महारानी…

पटना। जहां एक ओर बिहार की महिलाएं लोक आस्था के महापर्व छठ व्रत में लीन हैं। वहीं दूसरी ओर बिहार के दो राजनीतिक घराने की बेटी-बहू के बीच सोमवार को ट्वीटर पर आमने-सामने आ गई। राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर नीतीश सरकार पर ट्वीट कर निशाना साधा तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पक्ष में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की बहू व बिहार सरकार में मंत्री संतोष मांझी की पत्नी दीपा संतोष मांझी ने पलटवार करते हुए लालू यादव पर जबरदस्त कटाक्ष किया है।
राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट करते हुए लिखा, जननेता लालू जी के दामन पर दाग लगाकर सत्ता की कुर्सी जिसने पायी है वर्षों सत्ता में रहने के बावजूद भी दर्जनों घोटाले का अंजाम देकर बिहार को फिसड्डी राज्य बनाकर बेशर्मी की चादर ओढ़कर दलालों की फौज बनाकर खुद के गुणगान में ही बिहार के गौरवशाली इतिहास को कलंकित करने…. बिहार के गौरवशाली इतिहास को कलंकित करने में दिन-रात जो लगा हुआ है जनता इन सत्ता के भूखे भेड़ियों को कभी माफ नहीं करने वाली, आज नहीं तो कल इनके पाप का घड़ा है भरनेवाला..


फिर क्या था जीतन राम मांझी की बहू दीपा संतोष मांझी ने पलटवार करते हुए ट्वीट किया कि अरे हम्मर सिंगापुरिया महारानी, लालू चचा के दामन पर दाग कोई नहीं लगाया है, उ का है ना कि गाय-गेरु के चारा चोरी में शिवानंद तिवारी चचा के कृपा से उनको कोर्ट सजा दिया है। अब सजायाफ्ता तोहरा जननेता लग रहें हैं तो एकरा से बड दलाली का होगा। लबरी…।
बता दें इसके पहले भी सीएम नीतीश के पक्ष में दीपा मांझी खड़ी दिखी थी और उस वक्त भी ट्वीटर पर रोहिणी आचार्य और दीपा मांझी के बीच जमकर नोंक झोंक हुई थी।

You may have missed