October 26, 2026

अररिया में डकैतों ने किराना व्यवसायी के घर पर डाला डाका, 10 लाख से अधिक की संपत्ति व गहने लूट हो गए फरार

अररिया । जिले में किराना व्यवसायी के घर पर रविवार की रात एक दर्जन से अधिक डकैतों ने हमला कर दिया। कुुल्हाड़ी से घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए और 10 लाख से अधिक की संपत्ति व गहने लूट भाग गए।

डकैतों ने घर के लोगों की पिटाई भी की। इसमें गृहस्वामी विजय गुप्ता व उसका बेटा विकास गुप्ता घायल हैं। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद देर रात ही आरएस ओपी थाना पुलिस पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही डकैत फरार हो गए।

पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालने के साथ वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा ले रही है। सुबह में मौके पर आरएस ओपी प्रभारी मनीष कुमार पीड़ित के घर पहुंचे व मामले की जांच के साथ पूछताछ की।

थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने शीघ्र ही गिरोह का पता लगाकर अपराधियों को गिफ्तार करने का दावा किया। घटना के संबंध में किराना व्यवसायी विजय गुप्ता ने बताया कि मध्यरात्रि के बाद डकैत पहले उनके घर के परिसर में घुस गए।

दरवाजा तोड़ा और परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर डकैती की। डकैतों ने कैश सहित स्वर्ण आभूषण और अन्य कीमती सामानों लूट लिए। किराना कारोबारी ने सबसे दस लाख से अधिक की लूट की बात कही है।

उन्होंने बताया कि अपराधी काफी संख्या में थे। सड़क, परिसर से लेकर वे घर में हर जगह मौजूद थे और उनके पास हथियार सहित अन्य कुल्हाड़ी, दबिया आदि था। उन्होंने आशंका जताई कि 15 डकैत होंगे। सभी कम उम्र के युवक लग रहे थे और गमछा से मुंह को ढंक रखा था।

You may have missed