February 14, 2026

दरभंगा में ज्वेलरी की दुकान पर हुई बड़ी लूट की वारदात, 30 लाख लूटकर फरार हुए अपराधी

दरभंगा, बिहार। बिहार में दिवाली के त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट पर थी, लेकिन इसके बाद भी अपराधियों ने दरभंगा में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना इलाके में अपराधियों ने एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए दुकान से लगभग 30 लाख की लूट कर ली हैं। बताया जा रहा हैं कि लूट की इस घटना को 6 अपराधियों ने अंजाम दिया है। बता दें कि बहेड़ी थाना इलाके के शंकर रोहार चौक के पास एक ज्वेलरी शॉप में बाइक से आए अपराधियों ने हथियार के दम पर लूट की घटना को अंजाम दिया है।

वही लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से निकल भागे हैं। बताया जा रहा है कि लूट की वारदात को अंजाम देने के दौरान अपराधियों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की है। इस दौरान में कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की गई है। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। जिसके बाद पुलिस की जानकारी इकट्ठा करने में जुटी हुई है।

You may have missed