बिहार में लूट का आतंक : बंदूक की नोक पर बैंक के कैशियर से 13.90 लाख की लूट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मधेपुरा। बिहार अपराधिक वारदात चरम पर है। आए दिन अपराधी बेखौफ होकर अपराधिक घटना को अंजाम दे रहे है। प्रदेश में लूट, हत्या व अपहरण आम बात हो गई। हालंकि बिहार पुलिस इन पर लगाम लगने की हर संभव प्रायस कर रही है। वही इस कड़ी में आज आरोपी ने मधेपुरा में दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने हथियार के बल पर HDFC बैंक कर्मी से 13 लाख 90 हजार रुपए लूट लिए। वही इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। मिली जानकरी के अनुसार, शुक्रवार को बिहारीगंज स्थित HDFC सेवा केंद्र में कार्यरत कैशियर आलोक कुमार एक किराए की ऑल्टो कार से मधेपुरा बैंक से राशि लेकर बिहारीगंज शाखा लौट रहे थे। वही इसी दौरान अरार घाट पुल के समीप एनएच 106 पर हाथियार से लैस एक बाइक पर सवार 2 नकाबपोस अपराधियों ने कार को ओवर टेक कर रोक लिया। उसके बाद लूट को अंजाम दिया। वही इस वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हवा में फायर करते हुए भाग निकला। वही लूटपाट के दौरान बैंक कर्मी आलोक कुमार के साथ अपराधियों ने मारपीट भी किया। वही इस कारण वह जख्मी भी है। घटना के बाद स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अरार ओपीध्यक्ष विकाश कुमार, ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष विजय पासवान, बिहारीगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार राय, उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुटी हुई है। पीड़ित आलोक कुमार का इलाज पीएचसी ग्वालपाड़ा में किया गया। पुलिस कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आलोक कुमार ने बताया कि मधेपुरा HDFC शाखा से 13.90 लाख रुपए लेकर बिहारीगंज कार से लौट रहे थे। वही इसी दौरान बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। ओपध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर छानबीन कर रही है। बता दें कि 4 माह पहले भी बिहारीगंज HDFC सेवा केंद्र के कैशियर महताब आलम से अपराधियों ने लूटपाट की थी। उस समय भी मधेपुरा से 13.65 रुपये लेकर कैशियर बिहारीगंज शाखा कार से लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। वही इस घटना के बाद कैशियर को शाखा से हटा दिया गया था। मालूम हो कि बिहारीगंज स्थित HDFC सेवा केंद्र लोगों को लोन फायनांस करता है। लोन देने के लिए राशि मधेपुरा शाखा से ले जाया जाता है।

You may have missed