February 21, 2026

PATNA : हथियार के बल पर लूटपाट कर रहा एक अपराधी गिरफ्तार, एक पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ बाइक बरामद

पटना(अजीत)। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। बता दे की बीते रात रविवार को हथियार के बल पर दुकान में घुस कर लूटपाट कर रहे एक अपराधी को रामकृष्ण नगर पुलिस ने लोगों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से एक लोडेड पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ एक मोटर साइकिल भी बरामद किया है। वही लूटपाट करने आए अपराधियों का अपराधिक इतिहास रहा है और ये दोनो पहले भी जेल जा चुके हैं। बताया जा रहा है की कई दुकानदारों को लूटपाट के इरादे से आए अपराधियों का एक दुकानदार ने विरोध करते हुए हल्ला मचा दिया। जिसके बाद एक पकड़ा गया और दूसरा भाग गया। इस संबंध में सिटी SP संदीप कुमार ने बताया कि रोहित कुमार जो आलमगंज निवासी है, ब्रह्मपुर में आदित्य कुमार केक दुकान से अपने साथी विकास के साथ अपाची मोटर साइकिल पर सवार हो कर हथियार के बल पर नगद लुट लिया और फिर जगनपुरा में एक दुकानदार से पिस्टल के बल पर लूट पाट करने लगा। दुकानदार ने लूटपाट का विरोध करते हुए अपराधी से पिस्टल छीन भीड़ गया और हंगामा होने लगा। वही इसी बीच रामकृष्ण नगर थानाध्यक्ष जहांगीर आलम गश्त करते पहुंच गये और लुटेरे को पकड़ लिया। पुलिस को देख उसका साथी विकास फरार हो गया। इनके पास से पुलिस ने एक लोडेड पिस्टल जिंदा गोली बरामद किया है। बताया जा रहा है की गिरफ्तार अपराधी ने ही दीघा में कैश वैन से 8 लाख की लूट को अंजाम दिया था। जिस मोटर साइकिल से वह कैश भान को लूटा था उसी मोटर साइकिल से लूट की वारदात को अंजाम दे रहा था। रोहित और विकास पर विभिन्न थानों में लूट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस विकास की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

You may have missed