February 12, 2026

छपरा में दो बाइक की सीधी टक्कर होने से हुआ सड़क हादसा, 2 की मौत, 2 घायल

छपरा, बिहार। छपरा-मुजफ्फरपुर NH-722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास रविवार की देर रात दो बाइक की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक के चालक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। बताया जा रहा हैं की मृतक की पहचान औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के संढैल निवासी सौरभ कुमार सिंह (30) पिता राजेन्द्र प्रसाद सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मृतक सोनहो टोल प्लाजा पर बतौर सुपरवाइजर का काम करता था। जबकि दूसरा मृतक भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो बाजार निवासी रोहित कुमार उर्फ गामा (21) पिता राम चन्द्र साह है। घायलों में सोनहो निवासी विनय शंकर तिवारी का पुत्र विकास तिवारी, पिन्टू तिवारी का पुत्र सुधांशू कुमार शामिल है।

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात रोहित कुमार बाइक से अपने दो दोस्तों के साथ भेल्दी के तरफ जा रहा था। जबकि दूसरे तरफ से टोल प्लाजा के सुरवाइजर अपनी बाइक से सोनहो बाजार से टोल प्लाजा के स्टॉफ को लाने जा रहा था। अंधेरा होने के कारण टोल प्लाजा के पास दोनों बाइक में सीधी टक्कर हो गई। इसमें घटनास्थल पर ही दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई। वही इस घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया हैं।

You may have missed