February 20, 2026

पटना में भीषण सड़क हादसा : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत, दुसरा घायल

पटना। राजधानी पटना के बिहटा थानाक्षेत्र के कन्हौली गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। यह भीषण सड़क हादसा शुक्रवार को हुआ जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। वही इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वही मृतक युवक की पहचान राजू कुमार के रूप में हुई है। जो दानापुर के शिव बालक राय का पुत्र का है। वहीं घायल बैजू राय का पुत्र हवरदाल कुमार है जिसका उपचार चल रहा है। वही इस घटना के बाद परिजनों में चीत्कार मच गया। वहीं हादसे का करण तेज रफ्तार का कहर माना जा रहा है। किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मारी और फरार हो गया। इस बीच पुलिस अब मामले की पड़ताल कर रही है। किस वाहन ने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया इसका पता लगाया जा रहा है।

You may have missed