December 5, 2025

PATNA : भगत सिंह के शहादत दिवस और डॉ. लोहिया की जयंती पर राजद समाचार पत्रिका का लोकार्पण

पटना। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शहीदे आजम भगत सिंह का 90वें शहादत दिवस तथा समाजवादी नेता एवं चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की 111वीं जयंती मनाया तथा फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। इस अवसर पर राजद समाचार पत्रिका का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुबारी सिद्दिकी, राष्ट्रीय महासचिव जय प्रकाश नारायरण यादव, श्याम रजक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायरण चौधरी, महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कान्ति सिंह, पूर्व मंत्री वृषण पटेल, पे्रम कुमार मणि, आलोक कुमार मेहता, शक्ति सिंह यादव, चन्देश्वर प्रसाद सिंह, मधुमंजरी मेहता, राजेश यादव उपस्थित थे।
उधर, राजद कार्यालय में भी शहीदे आजम भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने कहा कि शहीद भगत सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख क्रांतिकारी थे। उनके लिए क्रांति का अर्थ था अन्याय से पैदा हुए हालात को बदलना। जिस साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुकाबला किया, वह आज हम सबके लिए प्रेरणाश्रोत हैं। वहीं डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर जगदानन्द सिंह ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया अनवरत गांव की दशा एवं वहां की प्रतिभा को सुधारने व निखारने के लिए सत्ता संघर्ष करते रहे। उन्होंने हमेशा व्यक्ति केन्द्रित राजनीति की जगह देश केन्द्रित राजनीति को प्राथमिकता दिया। डॉ. लोहिया ने समाजिक न्याय की लड़ाई को जमीन पर उतारा।

You may have missed