RJD परिवार ने राजनीति को प्रदूषित कर कार्यकर्ताओं में निराशा पैदा किया : JDU

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल एवं प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि पार्टी ने पूरे देश में अपने कार्यशैली से अलग विशिष्ट पहचान कायम किया है। जदयू समाजवादी विचारधारा के आधार पर चलने वाली देश की एकलौता राजनीतिक दल है। जदयू में सामान्य कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद पा सकता है। समता पार्टी से जदयू के अपने 27 वर्षो के सफर में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के पद पर जार्ज फर्नांडिस, शरद यादव, नीतीश कुमार, रामचन्द्र प्रसाद सिंह एवं वर्तमान में ललन सिंह को बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष के पद पर वशिष्ठ नारायण सिंह, रघुनाथ झा, ललन सिंह, बिजेंद्र यादव, विजय चौधरी वर्तमान में उमेश सिंह कुशवाहा है।
प्रवक्ता ने राजद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राजद समाजवादी विचारधारा पर चलने का ढोंग करता है। भ्रष्टाचार एवं परिवारवाद को अंगीकार कर राजद परिवार ने राजनीति को प्रदूषित कर राजनीतिक कार्यकर्ताओं में निराशा पैदा किया है। राजद अपने 25 वर्षों के कार्यकाल में एक अध्यक्ष लालू यादव के रूप कार्यरत है। वही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को बनाया गया है। लालू यादव एवं राबड़ी देवी की सुपुत्री मीसा भारती राज्यसभा सांसद है। दूसरे पुत्र विधायक तेजप्रताप यादव है। राजद अपनी सत्तालोलुपता आचरण से आम जनता से कटते जा रही है।

About Post Author

You may have missed