राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बादशाह शदाकत निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई : आरजेडी

पटना। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बादशाह सदाकत के निधन पर राजद नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। ज्ञात हो कि आज ही इनका निधन भोजपुर के बिहियां स्थित मकान में हृदयगति रूक जाने से हो गया। ये भोजपुर जिला के आरा सिविल कोर्ट में अधिवक्ता थे। इनकी उम्र लगभग 40 वर्ष थी। इनके निधन पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चैधरी, पूर्व सांसद राजनीति प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, संगठन महासचिव सह कार्यालय प्रभारी राजेश यादव, प्रदेश महासचिव आजाद गांधी, मदन शर्मा, निराला यादव, बल्ली यादव, ई0 अशोक यादव, संजय यादव, देवकिशुन ठाकुर, निर्भय अम्बेदकर, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पी. के.चैधरी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विजय कुमार यादव, पटना जिलाध्यक्ष देवमुनी सिंह यादव, युवा राजद के प्रदेश सचिव जेम्स कुमार यादव, राकेश रंजन, शिवेन्द्र कुमार तांती, चन्देश्वर प्रसाद सिंह सहित अन्य नेताओं ने गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इनके निधन से राष्ट्रीय जनता दल को अपूरणीय क्षति हुई है। ये शोषित, पीडि़त जनता को न्यायिक कार्यों में बढ़चढ़ कर मदद करते रहे हैं और पार्टी की नीति और सिद्धांतों के साथ हमेशा सक्रियता के साथ अपनी भूमिका अदा की।
