January 30, 2026

कर्पूरी ठाकुर की जन्मशताब्दी समारोह को भव्य बनाने के लिए जदयू ने की समीक्षा बैठक

  • कर्पूरी ठाकुर के विचारों को मिटाना चाहती है भाजपा : उमेश कुशवाहा

पटना। गुरुवार को राजधानी पटना के वीरचंद पटेल स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में आगामी 24 जनवरी को पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कर्पूरी ठाकुर के जन्मशताब्दी समारोह की तैयारियों को लेकर पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की अध्यक्षता में पटना ग्रामीण एवं पटना महानगर संगठन जिला के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। वही इस बैठक में कार्यक्रम को ऐतिहासिक व भव्य रूप प्रदान करने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही कर्पूरी ठाकुर की जन्मशताब्दी समारोह को सफल बनाने हेतु आगामी 6, 7 और 8 जनवरी को प्रदेश जदयू द्वारा बिहार के सभी संगठन जिलों में जिला कमिटी, प्रखंड कमिटी एवं पंचायत कमिटि की तैयारी बैठक की जाएगी। वही इस उक्त मौके पर पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जदयू की समाजवादी विचारधारा के प्रेरणास्रोत रहे हैं। हमारे नेता नीतीश कुमार कर्पूरी ठाकुर के राजनैतिक कार्यशैली से प्रभावित होकर सामाजिक न्याय के सपनों को साकार करने में जुटे हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा के विपरीत राजनीतिक दुकान चलाने वाली भाजपा को सबक सिखाने की जरूरत है। 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की जन्मशताब्दी समारोह में हमें एकजुट होकर सामाजिक न्याय विरोधी भाजपा को अपनी ताकत का एहसास दिलाना है और केंद्र की गद्दी से भाजपा को उखाड़ फेंकने का शंखनाद करना है। वही इस बैठक में मुख्य रूप से मौजूद विधानपरिषद के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह ‘‘गांधी जी’’, माननीय विधानपार्षद रविंद्र प्रसाद सिंह, माननीय विधान पार्षद गुलाम गौस, कुमुद वर्मा, निहोरा प्रसाद यादव, अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

You may have missed