PATNA : दानापुर में पटाखा छोड़ने के विवाद में रिटायर जवान ने बंदूक से की फायरिंग, महिला समेत 2 बच्चे घायल

दानापुर। पटना के दानापुर में पटाखा छोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक रिटायर जवान ने बंदूक से फायरिंग कर दी। इसमें एक महिला समेत 2 बच्चे घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में रेफर किया गया। मामला बुधवार का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोलीबारी करने वाले आरोपी सेवानिवृत्त आर्मी मैन को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उस बंदूक को भी जब्त कर लिया है, जिससे आर्मी मैंने गोली चलाई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बना गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दानापुर के नया टोला शगुन बॉर्डर के नजदीक बुधवार को दो पड़ोसियों के बीच आपस विवाद शुरू हो गई। विवाद शुरू होते ही दोनों तरफ से पथराव किया गया। देखते ही देखते नया टोला का इलाका रण क्षेत्र में बदल गया। जिसका बाद एक गुट ने गुस्से में अपनी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक निकाल कर गोलियां चला दी।

बताया जा रहा कि इस गोलीबारी में एक महिला पुतुल देवी सहित दो बच्चे राहुल एवं साहिल घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपित सेवानिवृत्त आर्मी मैन अजय कुमार को हिरासत में ले लिया है। दानापुर एएसपी अभिनव घीमन ने बताया कि मामला नाली पानी का विवाद से जुड़ा है। पूर्व में भी कई बार दोनों पड़ोसियों के बीच विवाद हो चुका है। उन्होंने बताया कि उनकी लाइसेंसी राइफल जब्त कर लिया गया है और उन्हें गिरफ्तार कर थाना लाया गया है।

About Post Author

You may have missed