बिहार शिक्षक बहाली परीक्षा का परिणाम जारी : 525 अभ्यर्थी सफल, ऐसे देखे अपना रिजल्ट
पटना। शिक्षक अभ्यर्थी के लिए बड़ी खबर है। BPSC द्वारा आयोजित शिक्षक बहाली परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। बता दे की सबसे पहले हिन्दी का रिजल्ट आउट हुआ है। जिसमें कुल 525 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। बता दे की उच्चमाध्यमिक का रिजल्ट जारी हुआ है। हालांकि, आज प्राइमरी का रिजल्ट जारी नहीं हुआ है। अभ्यर्थी इस लिंक के माध्यम से https://www।bpsc।bih।nic।in/ अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सबसे पहले 11वीं व 12वीं के हिन्दी विषय का रिजल्ट आयोग की वेबसाइट पर अपलोड हुआ है। रिकॉर्ड समय में BPSC ने नतीजों की घोषणा करनी शुरू कर दी है।
तीन लाख नब्बे हजार बीएड अभ्यर्थी हुए थे शामिल
बता दें कि हर बार की तरह इस बार भी शिक्षकों की परीक्षा में बीएड अभ्यर्थी भी सम्मलित हुए थे। आयोग के मुताबिक इनकी संख्या 3।90 लाख है। वही इसी बीच सुप्रीम कोर्ट का फैसला राजस्थान के परिप्रेक्ष्य में आने के बाद ये मामला अभी भी सुप्रीम कोर्ट में है। वही इस मामले में 20 अक्टूबर को सुनवाई होनी है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। हालांकि, आयोग के अध्यक्ष का कहना है कि अभ्यर्थी धैर्य रखें। बता दे की 1,70,461 शिक्षकों के रिक्त पदों के लिए BPSC ने 24 से 26 अगस्त तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की थी। इसमें लगभग 80 हजार प्रारंभिक शिक्षकों के पद हैं। आयोग ने पहले ही फाइनल आंसर की जारी कर दिया है। ताकि अभ्यर्थी इससे यह सुनिश्चत कर सकें कि जारी कटऑफ से उन्हें ज्यादा अंक प्राप्त हुए हैं या नहीं।


