January 29, 2026

NDA में सीट और सम्मान न मिलने से परेशान हैं जीतन राम मांझी : श्रवण कुमार

पटना। आज जदयू मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार एवं लघु व जल संसधान मंत्री जयंत राज ने प्रदेश के सभी जिलो से पहुंचे आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। वही इस कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री श्रवन कुमार ने कहा कि जीतन राम मांझी बेबुनियाद आरोप लगाने में सबसे आगे हैं। NDA गठबंधन में उन्हें न मनमुताबिक सीट मिल रहा है और ना ही सम्मान इसलिए वो बेचैन और परेशान हैं। मुख्यमंत्री नीतीश सरकार ने जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाकर जो सम्मान दिया है, वह भाजपा सात जन्म में भी उन्हें नहीं दे पायेगी। भाजपा के यदुवंशी सम्मेलन पर श्रवण कुमार ने कहा कि सम्मेलन में जुटे लोग भाजपा के कार्यकर्ता थे। उनमें एक फीसदी भी यादव समाज के नहीं थे। अगर BJP के दावे में दम है तो पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले 21 हजार यदुवंशियों की सूची जारी करें। साथ ही उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश का यदुवंशी समाज भूलकर भी भाजपा के तरफ नहीं जा सकता है। वही इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहार विधान परिषद के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह ‘‘गांधी जी’’, माननीय विधान पार्षद रवींद्र प्रसाद सिंह एवं प्रदेश महासचिव अरुण कुमार सिंह उपस्थित थे।

You may have missed