February 11, 2026

नगर निकाय चुनाव में आरक्षण के लिए 13 दिसंबर तक कमिटी नहीं बनती तो आंदोलन करेगी बीजेपी : सम्राट चौधरी

पटना। वहीं नगर निकाय चुनाव में अतिपिछड़ा को आरक्षण देने के मसले पर सम्राट चौधरी ने कहा कि अतिपिछड़ा आयोग की जो रिपोर्ट नीतीश जी बनवा रहे है यह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर महीने में ही नीतीश कुमार की सरकार ने हाईकोर्ट के निर्णय के बाद अतिपिछड़ों के आरक्षण के मामले में कमिटी बनाई और इसके निर्णय के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया, लेकिन रद्द नहीं किया गया। यह दुर्भाग्य है कि नीतीश कुमार जो रिपोर्ट बनवा रहे हैं उसमें उनके पार्टी के लोग शामिल हैं। इनलोगों को यह पहले से ही बता दिया गया है कि रिपोर्ट में क्या-क्या लिखना है। यह अतिपिछड़ों का अपमान है ।सम्राट चौधरी ने कहा कि यदि 13 दिसंबर तक इस मामले में ज्युडिशियल कमिटी नहीं बनती है तो हमलोग आंदोलन करेंगे।

You may have missed