बिहार को कोरोना से राहत : ज्यादा जांच के बावजूद मिले 13466 नए संक्रमित, पटना में 2410

पटना। बिहार में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार जारी है। कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामले और मौतों के आंकड़ों से हर कोई सहमा हुआ है। लेकिन इस बीच राहत भरी खबर है। बीते 24 घंटे में सूबे में 13466 नए मामले सामने आए हैं। जबकि गुरूवार को एक दिन में 15126 नए संक्रमितों की पहचान की गई थी। आज 107153 सैम्पल की जांच हुई है। जबकि गुरूवार को 1,05,024 सैंपल की जांच हुई थी। इस तरह देखें तो जांच ज्यादा होने के बावजूद कोरोना मामले में कमी आयी है।
बिहार स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सूबे में कोरोना संक्रमण के 13466 नए मामले सामने आए हैं। पटना में संक्रमितों की संख्या में बेतहाशा कमी हुई है। यहां एक दिन में कोरोना के 2410 नए मामले सामने आए हैं। जबकि बीते गुरूवार को 3665 संक्रमित मिले थे।


वहीं बिहार के अन्य सर्वाधिक प्रभावित जिलों की बात करें तो भागलपुर में 512, बेगूसराय में 488, बांका में 120, सारण में 509, सहरसा में 285, शेखपुरा 90, वैशाली 509, प. चंपारण में 537, पूर्वी चंपारण 267, जहानाबाद 108, जमुई में 263, मुजफ्फरपुर 630, नालंदा 548, नवादा 131, मुंगेर 603, समस्तीपुर 378, दरभंगा 178, औरंगाबाद 236, अरवल 140, अररिया में 200, गया में 517, सुपौल 513, सीवान 425, पूर्णिया 459, रोहतास में 140, खगड़िया में 186, मधुबनी में 362, गोपालगंज में 246, कटिहार में 216 और सीतामढ़ी में 160 नए मामले सामने आए हैं और अन्य राज्यों से बिहार आए प्रवासियों के 41 नए मामले सामने आए हैं।
एक्टिव मामलों की संख्या 115066 है। वहीं 24 घंटे में कुल 107153 सैम्पल की जांच हुई है। जबकि बीते गुरूवार को 105024 सैम्पल की जांच हुई थी। अबतक कुल 4,49063 मरीज ठीक हुए हैं। बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत बढ़कर 79.16 हो गया है। गुरूवार को रिकवरी रेट 78.65 प्रतिशत था।

You may have missed