राजधानीवासियों को जाम से छुटाकार : जल्द बनकर तैयार होगा मल्टी मॉडल हब, जाने क्या है खासियत

पटना। पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के स्टेशन क्षेत्र का एक हिस्सा मल्टी मॉडल हब है। वही इसके कंक्रीटिंग का काम पटना GPO के पास बकरी बाजार में तेज गति से चल रहा है। जल्द ही ये पटना के नागरिकों और पटना शहर आने वाले और पटना से जाने वाले यात्रियों के लिए तैयार हो जाएगा। वही इसका निर्माण बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के द्वारा किया जा रहा है। वही इस मल्टी मॉडल हब के तैयार होने से यात्रियों को लोकल बस, टैक्सी-कैब, ऑटो-रिक्शा जैसे सार्वजनिक परिवहन के विभिन्न साधनों तक पहुंचने में सुविधा होगी। इस परियोजना की लागत 66.81 करोड़ है। बता दे की मल्टी मॉडल हब पेडेस्ट्रियन सबवे से भी जुड़ेगा, जिससे मल्टी मॉडल हब में आने वाले लोगों को आसानी से गाड़ी पार्क कर पटना जंक्शन जाने में सुविधा होगी। इस पेडेस्ट्रियन सबवे की कुल लम्बाई लगभग 440 मीटर होगी। जिसका निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के द्वारा किया जा रहा है। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 84.83 करोड़ है।
सबवे में होगीं 3 एंट्री और एग्जिट प्वाइंट
यह पेडेस्ट्रियन सबवे पूरी तरह से वातानुकूलित होगा और इसके 3 एंट्री और एग्जिट प्वाइंट होंगे। पहला एंट्री और एग्जिट पॉइंट पटना जंक्शन के पास होगा, दूसरा एंट्री एग्जिट पॉइंट दूसरा मल्टी लेवल कार पार्किंग आने-जाने के लिए और तीसरा एंट्री एग्जिट पॉइंट मल्टी मॉडल हब के पास होगा। वही इस सबवे का भी निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। इस सबवे के जरिये मल्टी मॉडल हब से निकल कर मल्टी लेवल कार पार्किंग में भी जा सकेंगे। इससे पटना जंक्शन जीपीओ गोलंबर और आसपास के इलाके में लगने वाले जाम से निजात मिलेगा और लोगों के समय की बचत होगी साथ ही पार्किंग व्यवस्थित होगा।
यातायात को आसान करेगा मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब
मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब यातायात को आसान करेगा और सार्वजनिक वाहनों के साथ-साथ निजी वाहनों के लिए एक डिपो के रूप में काम करेगा। अन्य जानकारियों के साथ बस संख्या, मार्ग और समय आटोमेटिक डिस्प्ले के माध्यम से दिखया जाएगा। पूरे परिसर में पेड़-पौधे लगे होंगे। मल्टी मॉडल हब और पेडेस्ट्रियन सबवे तय समय पर बनकर पटना के नागरिकों के लिए तैयार होगा।

About Post Author

You may have missed