December 11, 2025

पटना पुलिस ने फैजुल रहमान हत्या की गुत्थी सुलझाई : कबूतरबाजी के विवाद में हुआ मर्डर, अपराधी गिरफ्तार

पटना। पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र स्थित नाथ कोल्ड स्टोरेज के पास 2 दिन पूर्व एक युवक की गला रेतकर हत्या की गयी थी। वही पटना पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। वही इस हत्याकांड में शामिल 3 हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही मृतक की पहचान आलमगंज थाना क्षेत्र निवासी फैजुल रहमान के रूप में की गयी है। बताया जा रहा है की हत्या कबूतरबाजी में विवाद को लेकर हुई थी। पुलिस का कहना है कि 2021 में फैजुल रहमान और मो. इरफान के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद मो. इरफान बदला लेने के फिराक में था। मो. इरफान ने अपने दो साथी मो. यूसुफ और मो. साजिद के साथ मिलकर यूसुफ की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। वही इस हत्या के बाद लाश को नाले में फेंक दिया गया। पुलिस की टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान से हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया। तीनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ की गयी। जिसके बाद सभी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। लोगों को अवैध तरीके से विदेश भेजने का धंधे में हुए विवाद के बाद हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसका खुलासा खाजेकलां थाना पुलिस ने किया है।

You may have missed