सुल्तानगंज विधानसभा में माई बहिन मान योजना में 15 हजार से अधिक महिलाओं का रजिस्ट्रेशन होना किसी यज्ञ से कम नहीं: आनंद माधव

भागलपुर/पटना। बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता आनन्द माधव ने एक बयान जारी कर बताया कि एक-एक कर 15000 से अधिक महिलाओं को सुलतानगंज विधानसभा क्षेत्र से माई_बहिन_मान_योजना में जोड़ना किसी यज्ञ से कम नहीं रहा। क्योंकि 15000 से अधिक सिर्फ़ महिलाओं को ही नहीं उनके दिलों को कांग्रेस से जोड़ना था, उनके परिवारों को जोड़ना था।परंपरागत रूप से समाज में महिलाओं को कमज़ोर वर्ग के रूप में देखा जाता रहा है। वे घर और समाज दोनों जगहों पर शोषण, अपमान और भेद-भाव से पीड़ित होती हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिला अधिकारों के प्रति संवेदनशील रही है एवं महिलाओं के हर तरह के उन्नयन के लिये कटिबद्ध है। माई बहिन मान योजना कांग्रेस पार्टी ही नहीं वरण महागठबंधन की एक अत्यंत ही महत्वाकांछी योजना है। कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा किया गया हर एक निबंधन महत्वपूर्ण है। मेरी टीम ने भी सुलतानगंज विधानसभा से 15,000 से अधिक महिलाओं का निबंधन इस योजना के अंतर्गत अबतक कर लिया है। पूरे टीम को हार्दिक बधाई। जिस लगन और उत्साह से उनलोगों ने क्षेत्र में काम किया है वह सराहणीय है।विदित हो कि इस योजना के अंतर्गत महागठबंधन इस बात का वादा करती है कि इनकी सरकार बननें पर पात्र महिलाओं को 2500 की आर्थिक सहायता सीधे दी जाएगी जो सीधे उनके बैंक खातों में जाएगी। यह योजना न केवल आर्थिक राहत देगी, बल्कि बिहार की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त भी बनाएगी। आनंद माधव ने सुलतानगंज विधानसभा क्षेत्र के उन सभी माँ बहनों का भी आभार प्रकट किया, जिन्होंने इस योजना के प्रति अपना विश्वास जताया। उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि ये मॉं बहनें आगामी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी का साथ देंगी। कांग्रेस का यह अभियान, महागठबंधन का यह अभियान जारी है। आनन्द माधव ने लोगों का अह्वान करते हुए कहा कि इससे जुड़े एवं अपने परिवारों के चेहरे पर मुस्कुराहट वापस लायें।
