पटना सिविल कोर्ट में BJP पर हुए लाठीचार्ज को लेकर याचिका दायर, मुख्यमंत्री, तेजस्वी, DM व SSP को बनाया गया अभियुक्ति

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पटना सिविल कोर्ट में केस दायर करवाया गया है। CM नीतीश के अलावा तेजस्वी यादव, पटना DM व SSP को भी इस मामले में अभियुक्ति बनाया गया है। बता दे की भाजपा नेताओं पर हुए लाठीचार्ज मामले में पर पटना के सिविल कोर्ट में कृष्ण कुमार कल्लू के द्वारा केस फाइल किया गया है। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा की गांधी मैदान से विधान सभा घेराव करने के लिए मार्च निकाला गया था। मार्च के डाकबंगला चौक पर पहुंचते ही पुलिस ने भाजपा नेताओं, सांसद, समेत अन्य कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर कई लोगों को घायल कर दिया। वही इसके कारण भाजपा नेता विजय सिंह की मौत हो गई और कई लोग अभी भी अस्पताल में इलाजरत हैं। वही इसे लेकर पटना सिविल कोर्ट में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, DM,SSP, समेत 200 पुलिस कर्मियों पर परिवाद दायर किया गया है। वही याचिकाकर्ता के अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कृष्णा कुमार कल्लू के द्वारा परिवाद दायर किया हैं। इसे लेकर पटना के परिवाद कर्ता के द्वारा पटना सिविल कोर्ट में परिवाद दायर किया है।

 

You may have missed