पूर्णिया के रेड लाइट एरिया पुलिस की छापेमारी, कई नाबालिक और महिलाएं गिरफ्तार, अधिकतर फरार

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले के रेड लाइट एरिया में फिर एकबार छापेमारी की गयी है। पुलिस की टीम ने जब धावा बोला तो रेड लाइट एरिया में देह व्यापार करने वाली अधिकतर महिलाएं फरार हो गयी थी। लेकिन पुलिस ने फिर जाल फैलाया और थोड़ी देर के लिए वहां से हट गयी। आधे घंटे के बाद पुलिस ने फिर से उसी जगह पर दबिश डाली। जहां से करीब एक दर्जन महिलाओं को हिरासत में लिया गया। गुरुवार केी देर रात को ये कार्रवाई की गयी। पूर्णिया में सदर एसडीपीओ पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था जो यह कार्रवाई करने पहुंची थी। टीम के द्वारा सदर थाना क्षेत्र के कटिहार मोड़ स्थित रेड लाइट एरिया में छापेमारी की गयी जहां से एक दर्जन महिला को पकड़ा गया है। इनमें कुछ नाबालिक लड़कियां भी शामिल हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने वहां के एक-एक घर की तलाशी ली। अचानक हुई इस छापेमारी से रेड लाइट एरिया में हड़कंप मच गया। इस छापेमारी को लेकर पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कटिहार मोड के रेड लाइट एरिया में नाबालिक लड़कियों से जबरन देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर छापेमारी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात को जब छापेमारी करने पुलिस की टीम रेड लाइट एरिया पहुंची तो पुलिस के पहुंचने से पहले ही देह व्यापार में संलिप्त अधिकांश महिला अपने-अपने ठिकाने छोड़कर वहां से फरार हो चुकी थी। जब पुलिस ने पूरी तलाशी कर ली और इस दौरान एक भी महिला नहीं पकड़ी जा सकी तो पुलिस ने माइंड गेम खेला। टीम रेड लाइट एरिया से बाहर निकल गयी और कटिहार मोड़ की ओर चली गई। ऐसा लगा कि पुलिस खाली हाथ लौट गयी है। लेकिन आधे घंटे के बाद छापेमारी करने फिर से पुलिस की टीम उसी रेड लाइट एरिया में पहुंची। इस बार देह व्यापार में संलिप्त लगभग एक दर्जन महिला यहां धरी गयी। जिन्हें हिरासत में ले लिया गया।हिरासत में ली गई सभी महिला को महिला थाना भेजा गया।

You may have missed