February 16, 2026

कम वर्षा से सोन नहर में नहीं पहुंचा पानी : किसान चिंतित, पानी का लेयर 60 फीट से नीचे

पटना। एक तरफ उत्तर बिहार में बाढ़ का खतरा बना हुआ है वही दुसरी ओर पटना के कई प्रखंडों में सुखा की स्थिति बना हुआ है। वर्षा के पानी के अभाव से खेतों में दरारे पड़ती जा रही हैं। स्थिति यह है कि अगर किसानों के लिए बारिश के साथ-साथ बोरिंग और नहर में पानी नहीं आती है, तो किसानों के सामने सूखे की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसे लेकर किसानों को अभी से ही चिंता सताने लगी है। वही किसानों का यह मानना है कि अगर सरकार अपने स्तर से बारुण डैम से पटना के सोन कमान में पानी की व्यवस्था कर देती है तो किसानों के लिए वरदान साबित होगा।
पानी का लेयर 60 फीट से नीचे
वही नौबतपुर तरेत पाली गांव के रविंद्र शर्मा का यह मानना है कि 2000 क्यूबिक पानी कैनाल में आता रहा है, लेकिन इस वर्ष सोन कैनाल पूरी तरह सूखा पड़ा है। वही इसे लेकर किसानों को खेती करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनका यह मानना है कि जिन किसानों को अपना बोरिंग की व्यवस्था है, वह अपने खेत में किसी तरह पानी की व्यवस्था कर थोड़ा बहुत फसल लगाएं हैं, लेकिन वह भी पानी नाकाफी नजर आ रहा है। वही नौबतपुर सोना गांव के किसान रवि रंजन का यह मानना है कि इस वर्ष पानी का लेयर काफी नीचे चला गया है। उन्होंने बताया कि सोना गांव में पानी 25 से 30 फीट के लेयर में मिल जाता था, लेकिन इस वर्ष पानी का लेयर 60 फीट से नीचे चला गया है।

You may have missed