केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का पटना स्थित बंगला कराया गया खाली, 7 जुलाई को खत्म हो रहा राज्यसभा का कार्यकाल
पटना। नीतीश सरकार ने पटना में केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के संजय गांधी वाले बंगला को भी छीन लिया है। रविवार देर रात इस बंगले को खाली करा दिया गया। यह बंगला अब बिहार के मुख्य सचिव संजय कुमार को अलॉट किया गया है। जेडीयू के विधान पार्षद संजय गांधी के नाम आवंटित इस बंगले में आरसीपी सिंह कई साल से रह रहे थे। जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पिछले लगभग 12 सालों से पटना स्थित इसी बंगले में रह रहे थे। मगर अब उन्हें इसे खाली करना पड़ा।

वही पिछले दिनों जदयू ने उनका राज्यसभा का टिकट भी काट दिया था। उनकी जगह पार्टी ने खीरू महतो को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया और वे निर्विरोध निर्वाचित हो गए। राज्यसभा की सदस्यता खत्म होने के बाद आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्री का पद छोड़ना पड़ सकता है। बता दे की एनडीए गठबंधन में जदयू की ओर से आरसीपी सिंह एकमात्र नेता हैं जो नरेंद्र मोदी कैबिनेट में शामिल हैं। वे 7 जुलाई को राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं। वही बताया जा रहा है कि वर्तमान में आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

