दरभंगा में झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज के नाम पर नशे की दवा खिलाकर महिला से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने कराई एफआईआर

दरभंगा। झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज के नाम पर नशे की दवाइयां देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने महिला थाने में न्याय की गुहार लगाते हुए ये आरोप लगाया है। घटना दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र का है जहां घर-घर जाकर इलाज करने वाले झोलाछाप डॉक्टर रंजीत राम ने इलाज के बहाने महिला से दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि बेहोशी की हालत में इस दौरान वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था। और जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तब वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर कराई।

इसमें कहा गया है कि खिरमा पथरा निवासी रंजीत राम उसके गांव में फर्जी ढंग से क्लीनिक चलाता है। 2020 में छठ के दौरान वह बीमार पड़ गई। घर पर पति के नहीं रहने के कारण वह घर में सोयी हुई थी तभी अचानक रंजीत राम घर पहुंचा और तबीयत के बारे में पूछा। इस दौरान दवा भी दी गई जिसे खाते ही चक्कर आना शुरू हो गया और वह नशे में बेहोश हो गई। उसका आंख तक नहीं खुल रही थी। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

दूसरे दिन भी घर पहुंचकर रंजीत राम ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर आरोपी ने अपना मोबाइल निकालकर दुष्कर्म के दौरान बनाए गए वीडियो को दिखाया और शोर मचाने पर वीडियो को वायरल कर देने की धमकी दी। इसके बाद वह चुपचाप जुर्म को सहती रही। इसी बीच जब पीड़िता के पति घर आए जिसके बाद उसने जब आरोपी को घर पर आने से मना किया। घर पर आने से रोकने पर आरोपी रंजीत राम ने वीडियो को वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने इस पूरे मामले की जानकारी पति को दी। जिसके बाद आरोपी के घर पहुंचे पति के साथ रंजीत राम के पिता और अन्य सदस्यों ने बदसलूकी की। इसके बाद महिला थाना में यह मामला पहुंचा। पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ एफआई की। महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

 

About Post Author

You may have missed