सीतामढ़ी में दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीतामढ़ी। सीतामढ़ी में दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। घटना रीगा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। घटना के बार में बच्ची की मां ने बताया कि खिलाने के बहाने आरोपी बच्ची को गोद में उठाकर बाहर ले गया। जब बच्ची घर आई तो देखा कि जांघ पर खून लगा हुआ था और बच्ची जोर-जोर से चिल्ला रही थी। तब पता चला कि खिलाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। जब आरोपी को खोजा गया तबतक वह अपने घर भाग गया था। बताया गया की आरोपी रिश्ते में बच्ची का चचेरा मामा लगता है। घटना के बाद बच्ची की मां इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को नगर थाना क्षेत्र के भूपभौरो गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के भूपभौरो गांव निवासी मोहन राय के पुत्र गुलशन कुमार के रूप में हुई है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। वही, बच्ची की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें की शुक्रवार के देर शाम बच्ची का पुलिस ने मेडिकल भी करा लिया है।
