छपरा में 12वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म, तीन दोस्तों ने की हैवानियत, एक गिरफ्तार

- इंस्टाग्राम फ्रेंड ने मिलने को बुलाया: बस से जबरन उतारा, तीन दोस्तों ने मिलकर किया दुष्कर्म
छपरा। बिहार के छपरा में 12वीं क्लास की छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ है। लड़की स्कूल से प्रैक्टिकल परीक्षा देकर लौट रही थी, तभी एक आरोपी ने उसे बस से उतार लिया और अपने दोस्तों के साथ घटना को अंजाम दिया। एक आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को जानते है। वह उसका इंस्टाग्राम फ्रेंड है। आरोपी ने इसी का फायदा उठाकर मिलने के बहाने लड़की को बस से उतरवाया और पीएन सिंह कॉलेज के पीछे ले जाकर तीन दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामला भगवान बाजार थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद पीड़िता ने भगवान बाजार थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्पुर निवासी ऋषि कुमार के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम जयप्रकाश शर्मा है। वहीं सभी आरोपी ब्रह्मपुर और श्यामचक के बताएं जा रहे हैं। भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि ‘गिरफ्तार अभियुक्त और पीड़िता पहले से परिचित थे और सोशल मीडिया के जरिए जुड़े हुए थे। युवती को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही मामले के सत्यापन के लिए घटनास्थल पर एफएसएल टीम भेज दी गई है।’ उधर भगवान बाजार थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह ने सूचना मिलते पर अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ छापेमारी कर इस कांड के मुख्य अभियुक्त ऋषि कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस कांड में शामिल अन्य तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर शहर में छापेमारी चल रही है।महिला पुलिस पदाधिकारी ने पीड़ित छात्रा की छपरा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी। पकड़े जाने पर आरोपित मुख्य अभियुक्त की पिटाई की गई जिसका छपरा सदर अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज हुआ। एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि इस कांड में शामिल अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी को लेकर टीम छापेमारी कर रही है। दोषियों को स्पीडी ट्रायल चला कर जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी। उधर घटना की जांच करने हेडक्वार्टर डीएसपी बसंती टुडू भी पहुंचीं। एसएफएल की टीम भी पहुंचकर जांच में जुटी है।
