February 14, 2026

मीडिया में बने रहने के लिए मुख्यमंत्री कर रहे है बनारस में रैली, भाजपा विधायक का नीतीश को लेकर खुलासा

पटना। लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बता दे की आगमी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को चुनौती देने के लिए सीएम नीतीश 24 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रैली करेंगे। वहीं नीतीश कुमार की बनारस में होने वाली रैली को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है। वही यूपी के किसी सीट से नीतीश के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा भी तेज है। नीतीश कुमार द्वारा वाराणसी से चुनाव प्रचार की शुरुआत करने पर भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू ने तंज कसा है। पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा है कि जदयू का क्या हाल है यह पूरे देश को पता है। जदयू एक डूबती हुई नाव है, जिससे सभी बड़े नेता एक के बाद एक भाग रहे हैं। अब जब नीतीश की नाव डूब रही है तो इन्हें लगता है कि कुछ अलग करना चाहिए, ताकि मीडिया में बने रहें। बनारस में रैली करने का मतलब है कि ये सिर्फ और सिर्फ मीडिया में बने रहना चाहते हैं क्योंकि पिछले दिनों जिस तरह से नीतीश कुमार ने विधानसभा में भाषण दिया इससे पूरे देश में इनकी किरकिरी हुई है और पर्दाफाश हो गया है कि उनकी मेमोरी लॉस हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि फजीहत से बचने के लिए नीतीश तरह-तरह के बहाने ढूंढ रहे हैं और वाराणसी में रैली भी उसी का एक हिस्सा है। जदयू पहले भी दूसरे राज्य में चुनाव लड़कर देख चुकी है। इन लोगों की जमानत तक नहीं बचती है बावजूद इसके अंतिम कोशिश कर रहे हैं। जदयू के कार्यकर्ता तो इसलिए उत्साहित हैं कि बिहार में शराबबंदी है व वहां शराब खुला हुआ है। हो सकता है कि शराब का आनंद लेने के लिए उत्साहित हो रहे होंगे लेकिन कहीं कुछ इनका होना नहीं है। जदयू अब अंत के कगार पर पहुंच गई है और आने वाले समय में वह पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी।

You may have missed