February 14, 2026

राजपुर विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी विश्वनाथ राम कांग्रेस में शामिल,प्रदेश अध्यक्ष ने कहा मजबूत होगी कांग्रेस

नई दिल्ली।बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नेताओं के द्वारा दलबदल का क्रम जारी है।इसी क्रम में आज बक्सर के राजपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी विश्वनाथ राम ने आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय 24 नकबर रोड में आयोजित एक मिलन समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र सिंह राठौड़ और अजय कपूर की उपस्थिति में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा एवं कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता सदानन्द सिंह के समक्ष बक्सर जिले के राजपुर सुरक्षित क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहें विश्वनाथ राम ने राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि श्री राम के पिताजी बिहार भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक रहें और राजपुर सुरक्षित क्षेत्र से विधायक भी रहें हैं। श्री राम का भाजपा से मोहभंग होने के उपरांत कांग्रेस के नेतृत्व के प्रति उन्होंने विश्वास जताया। इनके आगमन से बक्सर सहित शाहाबाद में पकांग्रेस को मजबूती मिलेगी। पिछले चुनाव में श्री राम दूसरे स्थान पर रहें थे और मंत्री सन्तोष कुमार निराला से चुनाव हार गए थे।

इस अवसर पर कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानन्द सिंह भी मौजूद थे।

You may have missed