पटना के गांधी संग्रहालय में संपन्न हुआ पण्डित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान समारोह

पटना। पण्डित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान, 2022 सह लोकचिन्तन स्थापना दिवस समारोह पटना स्थित गांधी संग्रहालय में समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता पंडित राजकुमार शुक्ल स्मारक समिति के अध्यक्ष तथा लोकचिन्तन के सम्पादक रवीन्द्र कुमार शर्मा ने की। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि विधान परिषद के उप सभापति डॉ. रामचन्द्र पूर्वे तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में विहार हिंदी प्रगति समिति के अध्यक्ष श्रीसत्यनारायण, अखिल भारतीय श्रीब्रह्मभट्ट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश प्रसाद शर्मा, पूर्व विधायक विभूति कवि एवं समाजसेवी विनीता बिटटू सिंह, अजय कुमार चौधरी रहे। मंच संचालन अजीत कुमार सिंह व मेरी आडलीन ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अजीत कुमार शुक्ला ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा पण्डित राजकुमार शुक्ल और महात्मा गांधी की गांधी संग्रहालय में अवस्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया गया। मौके पर ललन शर्मा,एल पी राय, नागेंद्रनाथ तिवारी, रविकांत झा, प्रेम कुमार दास, मुनेष कुमार सिन्हा एवं अमरेश कुमार,भगवती प्रसाद द्विवेदी,हरेन्द्र सिन्हा,जनार्दन मिश्र,विनय कुमार विष्णुपुरी, सिंधु कुमारी, सिस्टर प्रफुल्ला पन्ना, अभिनीत आनन्द सहित सैंकड़ो लोगों ने भी माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि डॉ. रामचन्द्र पूर्वे ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित राजकुमार शुक्ल ने बैरिस्टर एमके गांधी को बिहार के किसानों की व्यथा सुनाने के लिए चम्पारण आने का न्योता देकर राष्ट्र कल्याण का कार्य किया। इसके लिए उन्हें सदा याद किया जाता रहेगा। समारोह में बिहार के विभिन्न जिलों और देश के विभिन्न प्रदेशों से आये विशिष्ट व्यक्तियों को ‘पण्डित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान, 2022 से 19 तथा ‘लोकचिन्तन विशिष्ट सेवा सम्मान’ से 151 व्यक्ति सम्मानित किये गये।

About Post Author

You may have missed