February 21, 2026

PCB के प्रमुख रमिज राजा ने ICC पर कसा तंज, बोले- भारत भारत कमाई का जरिया इसलिए नहीं करवा रहा समझौता

नई दिल्ली, खेल। एशिया कप 2023 को लेकर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। वही भारत और पाकिस्तान की तरफ से आलोचनाओं का दौरा चल रहा है। इसी क्रम में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमिज राजा ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने ICC पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत की वजह से ICC कमाई करता है। इसलिए इस मुद्दे को समाधान नहीं किया जा रहा है। हाल ही में खाड़ी देश के एक न्यूज चैनल द नेशनल को पीसीबी प्रमुख ने एक इंटरव्यू दिया था। वही इसमें पीसीबी प्रमुख रमिज राजा ने दोनों बोर्डों के बीच के मुद्दों को हल करने के लिए पर्याप्त सक्रिय नहीं होने के लिए ICC पर निशाना साधा।
पीसीबी के प्रमुख ने आईसीसी पर साधा निशाना
पीसीबी के प्रमुख रमिज राजा ने कहा वे जानते हैं और आगे नहीं बढ़ रहे हैं। क्योंकि भारत, ICC की कमाई का उत्पादन करता है और इसलिए दुर्भाग्य से उनकी स्थिति से समझौता किया जाता है। मुझे नहीं लगता कि यह तब तक बदलने वाला है जब तक कि क्रिकेट बोर्ड में संकल्प और प्रतिबद्धता नहीं है और हमारी क्रिकेट बिरादरी इसे पूरा करने की दिशा में काम नहीं करती है। वही आगे राजा ने कहा की बेशक हमें एक-दूसरे की भूमिका निभाने की जरूरत है। भारत बनाम पाकिस्तान कौन नहीं देखना चाहेगा? पाकिस्तान के भारत में नहीं खेलने या भारत के पाकिस्तान में नहीं खेलने का कोई बहाना नहीं होना चाहिए।
एशिया कप 2023 खेलने को लेकर है विवाद
बता दे कि जब से BCCI सचिव जय शाह ने कहा कि पाकिस्तान में आयोजित होने वाला 2023 एशिया कप में भारत हिस्सा नहीं लेगा। तब से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के बीच तनातनी चल रही है। बता दें कि भारत और पाकिस्तान ने आखिरी बार 2012 में भारत में द्विपक्षीय श्रृंखला खेली थी और आखिरी टेस्ट श्रृंखला 2007 में खेली थी। वही दोनों टीमें अब केवल ICC और महाद्वीपीय आयोजनों में एक-दूसरे से खेलती हैं। वे हाल ही में मेलबर्न में 2022 टी20 विश्वकप में भिड़े थे। जहां विराट कोहली ने भारत को अंतिम गेंद पर पाकिस्तान को हराने में मदद की थी।

You may have missed