राजस्थान दंगल- मुख्यमंत्री गहलोत के बैठक में 107 विधायक मौजूद,बसों में भरकर निकल गए,प्रियंका गांधी उतरी सुलह की कोशिशों में
नई-दिल्ली।(एजेंसियां)राजस्थान में 18 महीने पुरानी अशोक गहलोत सरकार ने आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई।जिसमें 107 विधायक मौजूद थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार पर किसी किस्म का कोई खतरा नहीं है।उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि प्रदेश में चुनी हुई सरकार को गिराने का षडयंत्र रचा जा रहा है।गौरतलब है की प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री के खिलाफ बगावत कर दी है। ऐसे में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ बातचीत करके प्रदेश के राजनीतिक संकट को दूर करने की कोशिश कर रही हैं।कांग्रेसमें ऐसा पहला मौका है जब प्रियंका गांधी फ्रंट फुट पर उतर गए पार्टी के लिए क्राइसिस मैनेजमेंट का भार संभाल रही है। इसी बीच सोमवार को विधायक दल की बैठक में 107 विधायक शामिल हुए। बैठक के बाद विधायक बसों में सवार होकर मुख्यमंत्री आवास से बाहर चले गए। इससे पहले विधायकों ने मीडिया के सामने विक्ट्री साइन दिखाया था। इसके अलावा रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी सचिन पायलट के संपर्क में है और उन्हें मनाने की कोशिश की जा रही है।

जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक हुई है। बैठक में 107 विधायक मौजूद रहे। बैठक खत्म होने के बाद सीएम निवास से बसों में बैठकर विधायक रवाना हो गए हैं। बैठक में शामिल हुए एक विधायक ने कहा की सब ठीक है। माना जा रहा है कि बस में मुख्यमंत्री गहलोत भी सवार हैं।
राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव पास किया गया। इसमें कहा गया है कि बीजेपी लोकतंत्र को खत्म कर रही है और राजस्थान की आठ करोड़ जनता का अपमान कर रही है। विधायक दल ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी में भरोसा जताया है। अशोक गहलोत की सरकार को विधयाक दल की बैठक में समर्थन प्राप्त है।

