February 16, 2026

बड़ी खबर-राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की तबीयत बिगड़ी, आईजीआईएमएस में हुए भर्ती

पटना।राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को तबीयत खराब होने की वजह से अचानक आईजीआईएमएस हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा।बताया जाता है कि कल रात से राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की तबीयत बिगड़ गई थी।डॉक्टरों के अनुसार उन्हें सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें पटना स्थित आईजीआईएमएस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।आईजीआईएमएस में वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।इस संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक कल रात्रि में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें आईजीआईएमएस में इलाज के लिए भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत ठीक हैं।उनका ऑक्सीजन स्तर धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।ब्लड प्रेशर पहले से ही नियंत्रण में है।जगदानंद सिंह के स्वास्थ्य संबंधी स्थिति का जायजा लेने के लिए चिकित्सकों के सलाह पर कई प्रकार के मेडिकल टेस्ट कराए जा रहे हैं।विगत चुनाव से पूर्व तथा अभी तक राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की बढ़ती उम्र में बरती जा रही राजनीतिक सक्रियता के कारण उनका स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ा है। फिलहाल आईजीआईएमएस में वरिष्ठ चिकित्सकों के द्वारा उनका इलाज जारी है।

You may have missed