December 8, 2025

पॉलिटिकल विस्फोट-राजद के 5 एमएलसी ने थामा जदयू का दामन,राजद में टूट की खबर

पटना।आसन्न विधानसभा चुनाव के पूर्व बिहार में बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल पुथल मची हुई है।पटना में आज इस बात की चर्चा जोरों पर है कि राजद के पांच विधान पार्षदों ने पार्टी छोड़ दी है।हालांकि इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।मगर राजनीतिक सूत्रों के अनुसार राजद के पांच विधान पार्षद राधाचरण सेठ,कमर आलम,संजय प्रसाद,रणविजय सिंह तथा दिलीप राय ने राजद छोड़ दिया है।समाचार लिखे जाने तक बिहार विधान परिषद में यह पांचों विधान पार्षद डटे हुए थे।हालांकि राजद के विधान परिषद में टूट की संभावना कुछ दिनों से प्रतीत हो रही थी।मुंगेर से राजद विधान पार्षद संजय प्रसाद पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान से ही जदयू के गलियारों में भ्रमण कर रहे थे।बताया जाता है कि पांच विधान पार्षद राजद को छोड़कर जदयू में जा रहे हैं। बिहार के राजनीतिक गलियारों में यह टूट राजद के लिए बहुत बड़ा चुनावी झटका माना जा रहा है।वहीं राजनीतिक विश्लेषक इसे राजद के सीएम कैंडिडेट तेजस्वी यादव के रणनीतिक हार के रूप में देख रहे हैं।विदित हो कि कुछ दिनों पूर्व जदयू के पूर्व विधान पार्षद जावेद इकबाल अंसारी ने राजद की सदस्यता ग्रहण की थी।आज राजद के पांच विधान पार्षद जदयू के साथ चले जाने की खबर आ रही है।जिसे निश्चित तौर पर जदयू की रणनीतिक जीत मानी जाएगी।

You may have missed