राजद के कद्दावर नेता तथा पूर्व वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्धकी भी हुए कोरोना पॉजिटिव,पटना एम्स में भर्ती
पटना।राजद के कद्दावर नेता तथा पूर्व वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्धकी भी कोरोना के चपेट में आ गए हैं।कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूर्व वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी को पटना एम्स में भर्ती कराया गया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिद्दीकी से मिलने वाले लोगों की लिस्ट तैयार करके उनका भी टेस्ट कराया जाना है।बताया जाता है कि पूर्व वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी कोरोना के कुछ लक्षण महसूस होने लगे थे।जिसके बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया।रिपोर्ट के पॉजिटिव आने के बाद उन्हें इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया।उल्लेखनीय है कि इससे पहले राजद के एक अन्य कद्दावर नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह कोरोना के चपेट में आ चुके हैं। रघुवंश प्रसाद सिंह का इलाज भी पटना एम्स में ही हुआ है।विदित हो की कोरोना महामारी की चपेट में प्रदेश के कई बड़े नेता आ चुके हैं।हालांकि इन दिनों प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में दिनों-दिन गिरावट आती जा रही है।वहीं दूसरी तरफ कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या काफी अच्छे तरीके से बढ़ रही है।कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन को भी प्रदेश में लगभग समाप्त कर दिया गया है। ऐसे में सरकार के द्वारा इस महामारी से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन राज्य की जनता को सजगता के साथ करना होगा।


