February 15, 2026

राजद के बदलते इमेज पर मुहर लगा दिया ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ फेम रितु जायसवाल ने

पटना।अपने उत्कृष्ट कार्यो के लिए राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ प्राप्त करने वाली मुखिया रितु जायसवाल पूरी तरह से राजद की हो चुकी है।राजद ने रितु जायसवाल को परिहार विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।इसके पूर्व रितु जायसवाल ने जदयू का दामन थामा था।मगर टिकट नहीं मिलने की स्थिति में उन्होंने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद तथा उनके पुत्र तेजस्वी यादव का नेतृत्व कबूल कर लिया।राजद के द्वारा रितु जायसवाल को टिकट दिए जाने से राजद के बदलते इमेज पर भी असर पड़ा है।रितु जायसवाल मुखिया अपने कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आ चुकी है।राष्ट्रीय स्तर के कई अवार्ड से सम्मानित रितु जायसवाल इस बार राजद के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं।टिकट मिलने के बाद रितु जायसवाल ने कहा कि एक छोटे से पद मुखिया पर आसीन हूं।पर आप सबने जात-पात,धर्म-पार्टी सबसे ऊपर उठकर हमेशा साथ दिया।यह सम्मान सिर्फ और सिर्फ मेरे ईमानदार सार्थक प्रयासों को लेकर आपने दिया। रितु जायसवाल ने टिकट मिलने के बाद राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव तथा उनके पुत्र तेजस्वी यादव को हृदय से धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा कि इस सम्मान के लिए वे राजद अध्यक्ष तथा उनके पुत्र को जितना धन्यवाद दें।वह भी कम होगा। सोशल प्लेटफॉर्म में एक पोस्ट के माध्यम से रितु जायसवाल ने कहा कि राजद परिवार के अभिभावक तुल्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंतर्मन से प्रणाम करती हूं। हर कदम पर आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी।

You may have missed