February 11, 2026

राजद अध्यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप की तबीयत अचानक बिगड़ी, तेजस्वी राबड़ी भी पहुंचे

पटना बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर आज शाम 4:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी थी मगर इसी बीच राजद अध्यक्ष लालू यादव के पुत्र पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव के अचानक तबीयत बिगड़ जाने से प्रदेश की राजनीति में नया मोड़ आ गया है राजद अध्यक्ष लालू यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव आज अपने आवास में अचानक बेहोश होकर गिर पड़े।उनके इलाज के लिए चिकित्सक उनके आवास पहुंचे हुए हैं उनके आवास में एंबुलेंस बुलाई जाने की भी सूचना है। प्राप्त खबरों के मुताबिक तेज प्रताप यादव आज दिन भर महागठबंधन के साल में होने वाले प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर व्यस्त हैं अपने घर में ही बेहोश होकर गिर पड़े जिसके बाद आनन-फानन में समर्थकों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जानकारी के मुताबिक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तथा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी अस्पताल पहुंचे हुए हैं ऐसे में महागठबंधन के होने वाले सीटों के बंटवारे का ऐलान टलने के आसार हैं। इसके पूर्व आज बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर महागठबंधन में सीटों के शेयरिंग की सूची आज शाम में महागठबंधन के नेताओं के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाना था। महागठबंधन के तरफ से आज शाम में 4:00 बजे प्रेस कांफ्रेंस आयोजित गया है।जिस के संबंध में आशय यही है कि महागठबंधन में हुए सीटों के तालमेल को सार्वजनिक किया जाएगा।

You may have missed