February 15, 2026

फतुहा : रायपुरा कब्रिस्तान मामले में SDO ने किया कागजातों का अवलोकन

फतुहा। बुधवार को रायपुरा कब्रिस्तान मामले में एसडीओ मुकेश रंजन अंचल कार्यालय पहुंचे तथा विवाद से जुड़े सभी पक्ष के कागजातों का अवलोकन किया। कागजातों के अवलोकन करने के बाद तकनीकी तथ्य आने के बाद विवाद से जुड़े सभी पक्ष के लोगों को 14 अगस्त को एक बार फिर से अनुमंडल कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि कागजातों के अवलोकन करने से कुछ तकनीक तथ्य सामने आए हैं, जिसकी जांच की जा रही है।
विदित हो कि रायपुरा कब्रिस्तान के जमीन पर कुछ लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। इसे लेकर संबंधित पक्ष ने अंचल से लेकर एसडीओ कार्यालय तक शिकायत दर्ज करा कब्रिस्तान के जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की थी। मौके पर डीएसपी राजेश कुमार मांझी, सीओ अनीता भारती व थानाध्यक्ष मौजूद थे।

You may have missed