राज्य में बारिश और बर्फबारी बढ़ेगी ठंड, अगले 2 दिनों में होने लगा ठंडक का अहसास
पटना। बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार ठंड पड़ी हुई है, इसी बीच अब बिहार के कई जिलों में बर्फबारी और बारिश की वजह से और भी ठंड रफ्तार पकड़ने वाली है, जिसके बाद संभावना जताई जा रही है कि बिहार के अधिकांश जिलों में और भी ठंड बढ़ सकती है। जिसके बाद राज्य के लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ जाएगी इसके अलावा बिहार के किसानों की फसलों पर इसका प्रभाव साफ-साफ दिखेगा। वही उधर मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 दिसंबर को बिहार में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने साफ तौर पर कहा है कि 27 से 29 दिसंबर के बीच तराई व मैदानी भागों के जिलों में आसमान में गरज वाले हल्के से मध्यम बादल बन सकते हैं।

वही इसके कारण 28 और 29 दिसंबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी हो सकती है इस वजह से घना कोहरा और पारा लुढ़क सकता है। इसके अलावा मौसम विभाग की मानें तो 28 को 29 दिसंबर के बीच कुछ भागों में बर्फबारी हो सकती है जिससे छिटपुट बन जाएगा 30 और 31 दिसंबर को बारिश नहीं होगी। इसके साथ साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे और पछुआ हवा 10 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी जिसके कारण नए साल में लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ेगा। जिस वजह से अधिकतम तापमान 5 से 24 डिग्री होगा और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

