पटना समेत राज्य के 10 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी, सुहाना हुआ मौसम, गर्मी से मिली राहत

पटना। बिहार के 10 जिलों में आज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 घंटे के लिए भोजपुर, पटना, औरंगाबाद, बक्सर, कैमूर, रोहतास, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, सारण में बिजली, हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पटना में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बिहार के 26 जिलों में बुधवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 अप्रैल को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। कई जिलों का पारा एक बार फिर से 40 डिग्री के पार जा सकता है। वहीं, 29 और 30 अप्रैल को फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इस दौरान 19 जिलों के लिए आंधी-बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों में बक्सर सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि पटना के अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पटना में फिर से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। पटना के अधिकतम तापमान में बुधवार को चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 अप्रैल को एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। बिहार के 19 जिले पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, रोहतास, बक्सर समेत अन्य जिले शामिल हैं। यहां आंधी, बारिश, तेज हवा, को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

You may have missed