ECR : विश्व पर्यावरण दिवस पर रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया वृक्षारोपण

हाजीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को पूर्व मध्य रेल के मुख्यालय एवं सोनपुर, समस्तीपुर, दानापुर, धनबाद तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल तथा कारखानों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने व्यापक रूप से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर महाप्रबंधक ललितचंद्र त्रिवेदी ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित आनलाइन संगोष्ठी को संबोधित किया। इस वर्ष पर्यावरण दिवस की थीम ‘पारिस्थिति की तंत्र की बहाली’ है। पूर्व मध्य रेल के कार्यालयों के साथ-साथ सभी छोटे-बड़े स्टेशनों, रेलवे चिकित्सालयों, रेलवे कॉलोनियों आदि में भी वृक्षारोपण किया गया। स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रभातफेरी भी निकाली गयी।


महाप्रबंधक श्री त्रिवेदी के मार्गदर्शन पर पूर्व मध्य रेल के प्रमुख मुख्य इंजीनियर बृजेश कुमार, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी जेकेपी सिंह, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक सुजीत कुमार मिश्र एवं अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारियों ने पाटलिपुत्र रेल परिसर, पटना में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय एवं मंडल के अन्य अधिकारियों ने बाकले ग्राउंड में वृक्षारोपण किया। धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में अपर मंडल रेल प्रबंधक-इंफ्रा. अशोक कुमार के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता, समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अशोक महेश्वरी और दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया।

You may have missed