बाल दिवस पर राहुल गांधी नीतीश से ना मिले, नहीं तो सीएम नेहरू की जगह उनकी ही जयंती मना देंगे : जीतनराम मांझी

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी आज से मौन धरने पर बैठने वाले हैं लेकिन इससे पहले ही उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। मांझी ने जवाहरलाल नेहरू की जयंती राहुल गांधी को एक बड़ी सलाह दे दी है। उन्होंने आज के दिन राहुल गांधी को नीतीश कुमार से दूर रहने की सलाह दी है। सबसे बाड़ी बात है इसके पीछे की वजह, जिसे जानकार आपको बेहद हैरानी होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बीच विवाद हर दिन गहराता ही जा रहा है। मांझी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आरक्षण संशोधन बिल पर बहस के दौरान नीतीश कुमार द्वारा किए गए व्यवहार को लेकर वे खासे नाराज हैं और इसे दलित अपमान बता कर लगातार विरोध कर रहे हैं। ऐसे में अब मांझी ने नीतीश पर जोरदार तंज कसा है। जीतनराम मांझी ने अपने सोशल मिडिया (x ) पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर शत-शत नमन। राहुल गांधी जी से आग्रह है कि आज के दिन नीतीश कुमार जी से कभी भूल के ना मिलें, नहीं तो वह नेहरू जी की जगह राहुल जी की ही जयंती मनाने लगेंगें। स्व.महावीर चौधरी पुण्यतिथि वाला कांड याद ही होगा। इससे पहले सीएम नीतीश हाल ही में अपने ही कैबिनेट मंत्री अशोक चौधरी के पिता महावीर चौधरी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान, उन्होंने महावीर चौधरी को श्रद्धांजलि देने के बदले अशोक चौधरी पर ही फुल बरसना शुरू कर दिया था। हालांकि, बाद में इसको लेकर जदयू के तरफ से तरह – तरह के तर्क भी दिए गए। अब इसी बात पर जीतन राम मांझी ने आज अपनी ट्वीट के जरिए नीतीश पर निशान साधा है। आज देश भर में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई जा रही है।

You may have missed