December 8, 2025

राहुल पाकिस्तान की भाषा बोलने वाले नालायक नेता, बिहार के लोग करे उनका विरोध : गिरिराज सिंह

  • केंद्रीय मंत्री का तीखा हमला, कहा- सेना के शौर्य पर सवाल उठाना देशद्रोह के समान, बिहार दौरे का करें विरोध

बेगूसराय। मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “नालायक नेता” और “देशद्रोही” करार दिया। शनिवार को मीडिया से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के हालिया बयान को लेकर तीव्र आपत्ति जताई और कहा कि वे भारत की सेना के शौर्य को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बयान पाकिस्तान की भाषा से मेल खाता है और इससे पूरी दुनिया में भारतीय सेना की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा है। गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के उस बयान पर भी नाराजगी जताई, जिसमें उन्होंने सरकार पर “सरेंडर” की नीति अपनाने का आरोप लगाया था। केंद्रीय मंत्री ने कहा, “जो नेता भारत की सेना पर सवाल उठाता है, वह न केवल सेना का अपमान करता है बल्कि पूरे देश का अपमान करता है। यह वही नेता है जिसकी जबान पाकिस्तान की तरह खुलती है। उन्हें यह समझना चाहिए कि यह कांग्रेस और लालू यादव का राज नहीं है, जब भाषणों से सरकार चला करती थी। यह काम करने वाली सरकार है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है।गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के आगामी बिहार दौरे को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति का दौरा किसी काम का नहीं, जो भारत की सेना के साहस और बलिदान का मजाक उड़ाता है। “जो व्यक्ति सेना के पराक्रम पर प्रश्नचिन्ह लगाता है, उसका जनता को विरोध करना चाहिए,” सिंह ने कहा। उन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय भी सेना ने विजय प्राप्त की थी, न कि किसी राजनीतिक दल ने। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी का उल्लेख करते हुए कहा कि विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने उस समय राष्ट्रहित को सर्वोपरि माना था। गिरिराज सिंह ने कहा, “आज राहुल गांधी वही कर रहे हैं जो पाकिस्तान करता है — भारत की सेना पर सवाल उठाना, उसकी छवि को धूमिल करना। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 10 वर्षों तक यूपीए सरकार के दौरान राहुल गांधी डिफैक्टो प्राइम मिनिस्टर थे, लेकिन उस समय उन्होंने कोई ठोस कार्य नहीं किया। अब जब देश तेजी से आगे बढ़ रहा है, तो उन्हें सेना की उपलब्धियां भी खटकने लगी हैं। गिरिराज सिंह ने जनता से अपील की कि ऐसे नेताओं का सामाजिक बहिष्कार किया जाए, जो देश की सुरक्षा व्यवस्था पर राजनीति करते हैं। अंत में गिरिराज सिंह ने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता ऐसे नेताओं को सबक सिखाएगी, जो राष्ट्र की अस्मिता पर हमला करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश की जनता जानती है कि कौन सैनिकों के साथ है और कौन देश के विरोधियों की भाषा बोलता है।

You may have missed