राहुल गांधी की सांसदी बहाल होने पर बोले CM नीतीश, कहा- सदस्यता खत्म हुई थी तो बहुत बुरा लगा था
पटना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा का सदस्यता खत्म होने पर सभी को खराब लगा था, लेकिन जब सदस्यता बहाल हो गई तो सभी में खुशी है। वहीं विपक्षी एकता पर उन्होंने कहा कि इस देश में बहुत सी पार्टियां एक हो रही हैं तो केंद्र को परेशानी हो रही है। इसके बाद बाकी सब लोग एकजुट होकर देशहित में काम करेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि राहुल गांधी के लिए अच्छा फैसला हुआ है। आगे उन्होंने कहा कि पूरे देश में सभी विपक्षी पार्टियां एक साथ एक जुट होकर आगामी लोकसभा लड़ेंगी। उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा की विपक्षी दल एक साथ आ रहे हैं इसलिए केंद्र के लोग चिंतित हैं। इसकी शुरुआत पटना से हुई। इसके बाद मुंबई में बैठक होगी। मुंबई में होने वाली बैठक को लेकर सभी लगे हुए हैं। बता दें कि, मानहानि मामले में गांधी को गुजरात की एक अदालत द्वारा सुनायी गयी सजा पर देश की शीर्ष अदालत से स्थगन लगने के बाद सोमवार को गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी गई। वही संसद पहुंचने पर कांग्रेस व अन्य विपक्षी सांसदों ने गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया। लोकसभा सचिवालय ने एक अधिसूचना जारी कर घोषणा की कि संसद सदस्य के तौर पर उनकी अयोग्यता को रद्द कर दिया गया है और उनकी सजा पर sc की रोक के बाद उनकी सदस्यता बहाल कर दी गई है।


