August 20, 2025

18 को राहुल गांधी का पटना में होगा भव्य स्वागत, जुटें सभी कांग्रेसजन: डॉ स्नेहाशीष वर्धन

  • 18 को राहुल गांधी करेंगे पटना में करेंगे कार्यकर्ता सम्मेलन, बक्सर से भारी संख्या में पहुंचेंगे कांग्रेसजन: स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय

पटना/बक्सर। बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आगामी 18 जनवरी को होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पटना आगमन होगा। इस बाबत जानकारी देते हुए बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय ने बक्सर सहित शाहाबाद के सभी कांग्रेसजन को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में 18 जनवरी को दोपहर 12 बजे से जुटने का निमंत्रण दिया। प्रदेश प्रवक्ता डॉ स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय ने बताया कि कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी बिहार के अपने एकदिवसीय दौरे पर पटना आ रहे हैं जिसमें वें सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित संविधान रक्षक सभा में बापू सभागार में शामिल होंगे और उसके बाद दोपहर बारह बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के प्रयास से सदाकत आश्रम के मुख्य सभागार का नवीनीकरण किया गया है जिसका नामकरण राजीव गांधी सभागार के रूप में हुआ है उसका उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद वें प्रदेश कांग्रेस के कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित अपार्टमेंट जिसका नामकरण इंदिरा भवन किया गया है उसका उद्घाटन कर कर्मचारियों को आवास का चाबी सौंपेंगे। इस कार्यक्रम के उपरांत वें सदाकत आश्रम  मुख्य मैदान में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी की लोकसभा चुनावों के बाद यह पहली बिहार यात्रा है इसको लेकर प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत और अभिनंदन की तैयारी कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे हैं। इसमें बक्सर सहित शाहाबाद से हजारों की संख्या में कांग्रेसजन भाग लेंगे। इस कार्यकर्ता सम्मेलन से बिहार में आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी एकजुट होकर आगे की रणनीति पर काम करने के लिए वार्म अप भी करेंगे।

You may have missed