पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा, राजद के लिए बड़ा झटका

पटना।बिहार के मुख्य विपक्षी दल राजद के लिए आज का दिन ठीक नहीं रहा। पहले तो पार्टी के पांच विधान पार्षदों ने पार्टी को छोड़ दिया।वहीं दूसरी ओर पार्टी के प्रमुख नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह ने राजद को टाटा बाय-बाय कर दिया है।डॉ प्रसाद सिंह ने राजद के सभी पदों से अपना इस्तीफा सौंप दिया है।पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह फिलहाल कोरोना संक्रमित हैं तथा पटना एम्स में उनका इलाज चल रहा है।बताया जाता है कि वैशाली के पूर्व सांसद रामा सिंह के राजद ज्वाइन करने की बात पर रघुवंश सिंह बुरी तरह से नाराज हैं।उन्होंने राजद सुप्रीमो को अपने मत से अवगत करा दिया था। कहा जा रहा है कि रघुवंश सिंह ने पहले ही चेतावनी दी थी कि पार्टी में या तो वे लहंगे या फिर रामा सिंह।गौरतलब है कि पूर्व सांसद रामा सिंह आगामी 29 जून को राजद की सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं। इसे लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह नाराज चल रहे थे।आज उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।इसके पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद सिंह,राधाचरण सेठ, कमर आलम,दिलीप राय तथा रणविजय सिंह ने पार्टी छोड़ दिया।इसे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के लिए बड़ा झटका भी बताया जा रहा है।

You may have missed